Aaj Ki Kiran

अ‎नियं‎त्रित कार सड़क से ‎गिरकर घर की छत पर अटकी

Spread the love


ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी-नादौन मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को ‎मिला है। ‎जिले में एक अ‎नियं‎त्रित कार ‎फिल्मी अंदाज में हादसे का ‎शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। दरअसल, पशुओं का एक झुंड सामने आ जाने पर तेज रफ्तार कार अपना आपा खो बैठी और सड़के से ‎गिरकर कार एक घर के ऊपर अटक गई। यह देखकर हर कोई दंग रह गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ज्वालामुखी नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचायत कमलोटा के शिव मंदिर के पास एक कार तेज रफ्तार में नादौन की तरफ जा रही थी। इस दौरान सामने से पशुओं का एक झुंड आ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मकान पर गिर कर अटक गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं, मकान मालिक का नुकसान हो गया और कार भी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय निवासियों ने कार सवार युवकों को निकाला। हालां‎कि, कार में बैठे दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी भेज दिया गया है। बाद में दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो जाने के कारण मामला थाने में दर्ज नहीं किया गया है। यह हादसा पूरे गांव में चर्चा का ‎विषय बना हुआ है।

2 thoughts on “अ‎नियं‎त्रित कार सड़क से ‎गिरकर घर की छत पर अटकी

  1. Узнайте на led драйвер и блок питания отличия, чем отличается блок питания от LED-драйвера и как правильно выбрать источник питания для светодиодной ленты.
    Blok-pitaniya-i-led-lenti.netlify.app посвящён выбору блоков питания и светодиодных лент для дома, офиса и коммерческих помещений.

    ### Раздел 2. Выбор оборудования

    Выбор блока питания выполняют после расчёта длины и энергопотребления ленты.

    ### Раздел 3. Подключение и безопасность

    Не следует накрывать устройство плотными материалами или располагать его возле нагревательных приборов.

    ### Раздел 4. Практическая польза сайта

    Обоснованный выбор компонентов улучшает безопасность, снижает расходы и продлевает срок эксплуатации системы.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *