काशीपुर। अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर एक मकान में छापा मारकर चार महिलाओं समेत पांच जनों को दबोचती पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री व 6950 रुपये बरामद किये हैं। अनैतिक देह व्यापार के सरगना माँ-बेटा बताये गए हैं, जो कि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। कुंडा थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से ग्राम सरवरखेड़ा स्थित गोविंद कालोनी में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात एएसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर ग्राम गढ़ीइंद्रजीत निवासी रणजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह व चार महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 3/4/5/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया है। एएसपी कोंडे ने बताया कि उक्त मकान की मालकिन अपने पुत्र की मदद से बाहरी युवतियों और महिलाओं तथा ग्राहकों को अपने घर बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। किसी को शक न हो, इसलिए एक बार में एक ग्राहक को बुलाया जाता है और मोटी रकम वसूली जाती है। पुलिस के मुताबिक माँ-बेटा फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Все самое свежее здесь: шлифовка паркет сколько стоит
Ежедневный обзор: https://tsiklevka-parketa.ru