अनियमितता मिलने पर जच्चा-बच्चा केंद्र सील किया

फोटो-2 जच्चा-बच्चा केन्द्र सील करती टीम
काशीपुर। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया।
शनिवार दोपहर ढकिया गुलाबो स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी द्वारा के दौरान केंद्र में कमियां पाई गई और डॉक्टर की डिग्री भी सही नहीं पाई गई। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी ने शिक्षा बच्चा केंद्र को सील कर दिया। इस दौरान डा. अमरजीत साहनी ने कहा कि शुक्रवार को नगर निगम में एक बच्चे के जन्म विवरण संबंधी जांच हेतु इस केन्द्र पर टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया तो अनियमितताएं मिलीं। इस पर केंद्र संचालक को शनिवार दोपहर तक आवश्यक प्रपत्र दिखाने की मोहलत देते हुए केंद्र में ताला लगा दिया गया। शनिवार दोपहर टीम मौके पर पहुंची तो अलग ही नजारा दिखा। बेख़ौफ़ होकर तमाम महिलाओं का उपचार किया जा रहा था। आवश्यक प्रपत्र दिखाने में केंद्र संचालक असफल रहीं। इस पर जच्चा-बच्चा केंद्र जो कि डा. पूनम गोला के नाम से संचालित हो रहा था, को सील कर दिया गया।

This post was enjoyable because it combined clear explanations with a relaxed tone, making the information accessible to everyone primogaming88
I really enjoyed reading this post because the information was simple to follow and very engaging at the same time. It’s nice to see content that keeps readers interested from start to finish. primogaming88