अगले माह से शुरू होगा महाराणा प्रताप चौक व स्टेडियम तिराहे का सौंदर्यीकरण का कार्य
-नगर निगम सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो घोषणा की थी की काशीपुर को काशी की तरह सजाया जाएगा उस पर काम चल रहा है और अगले माह से चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। शुरू में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहे के पास सिंह द्वार क्षेत्र का काम फरवरी माह में शुरू हो जाएगा और इन दोनों के सौंदर्यीकरण पर करीब आठ और दस करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जो चौराहे जिस नाम पर होंगे वहां पर उनके सौंदर्यीकरण को देखकर ही नाम के अनुरूप ही अनुभूति होगी।
चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर आज यहां नगर निगम सभागार में सौंदर्यकरण से जुड़े सभी विभागों की एक बैठक हुई जिसमें उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट आर्किटेक्ट मनोज जोशी तथा एनएच, पीडब्लूडी, एआरटीओ, जल निगम एवं जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे और होने वाले सौंदर्य करण की प्रेजेंटेशन को देखा। सौंदर्यीकरण का कार्य उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जा रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि सभी घोषित सात चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा जिसमें लगभग 1 वर्ष का समय लग जाएगा और उस पर लगभग 30 करोड़ रुपए का खर्चा आ रहा है। फरवरी माह में सिंह द्वार के पास और मुख्य चौराहे पर जो सौंदर्यीकरण शुरू होने जा रहा है उस पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा। यहां जनहित की अनेक सुविधाए भी होगी।
