Aaj Ki Kiran

अंबेडकर संदेश यात्रा प्रभात फेरी आयोजन को लेकर हुई बैठक

Spread the love


काशीपुर। वाल्मीकि सभा भवन में विश्व ज्ञान प्रतीक भारत रत्न बाबासाहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को अंबेडकर संदेश यात्रा प्रभात फेरी के आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भूतपूर्व प्रधानाचार्य )षि पाल सिंह रवि ने तथा संचालन श्री अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गौरव ने किया।
बैठक में अंबेडकर संदेश यात्रा को भव्य रूप देने के लिए वक्ताओं ने अपने सुझाव दिए। यात्रा के संयोजक जितेंद्र देवांतक ने बताया कि अंबेडकर संदेश यात्रा विगत 8 वर्षों से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित की जा रही है जिसमें संगठनों और पदों से ऊपर उठकर एकजुटता से प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष अंबेडकर संदेश यात्रा को और भव्य रूप से किए जाने पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति व्यक्त की और अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र देवांतक द्वारा संदेश यात्रा हेतु सह संयोजक युवा नेता हिमांशु गौरव व अमित टांक को नियुक्त किया गया। बैठक में वीर आरबी सिंह, रोहित आर्य, शंकर सिंह, राजू, उमेश, राजेश सौदा, महेश वरदान, हरकेश मेंबर, सुमित सौदा, राजीव कुमार एडवोकेट, अर्पित सौदा, एडवोकेट संजीव, सुशील कुमार, रीठू कुमार, सुनील, नीरज पारछे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *