Aaj Ki Kiran

होटल में पत्नी ने पति को रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, लगाई प्रेमिका की जमकर क्लास

Spread the love


आगरा। आगरा जिले के एक होटल में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पत्नी ने अपने पति को होटल के अंदर रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पति अपनी प्रेमिका के साथ होटल में था। तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर क्लास लगाई। पत्नी ने दोनों की पिटाई कर दी। होटल के अंदर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
  बताया गया कि यह हाई वोल्टेज ड्रामा थाना हरी पर्वत इलाके के एक होटल में हुआ। यहां एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका को लेकर होटल में गया था। कहीं से इसकी जानकारी पत्नी को हो गई। इसके बाद पत्नी अपने भाई के साथ होटल पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। पत्नी ने चप्पल से अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की। होटल में कई घंटे तक इसी तरह से हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।
  पता चला है कि महिला की शादी को कई वर्ष हो चुके हैं। पति एक नर्सिंग होम में काम करता है। दोनों की एक 16 साल की बेटी भी है। पत्नी हमेशा पति की हरकतों से परेशान रहती है। अब वह मायके में रह रही है। लेकिन वह पति पर नजर रखती है। इसी दौरान उसे पति के होटल में होने की जानकारी मिली। जहां वह भाई के साथ पहुंची और दोनों की पिटाई कर दी। देर रात तक होटल में हंगामा चलता रहा।

One thought on “होटल में पत्नी ने पति को रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, लगाई प्रेमिका की जमकर क्लास

  1. Hi mmy amily member! I wizh tto ssay thwt this artile is amazing, gresat writtern annd inclpude appropximately alll important infos.
    I woild likme tto ssee edtra posts like thuis . xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *