काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में गत देर शाम कार और हाइड्रा की टक्कर में कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से सभी घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शमशेर अली का बीती 30 अप्रैल को ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम राजपुर छोटा जटपुरा निवासी जैरा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद जैरा अपने मायके गई हुई थी। पत्नी जैरा को वापस लाने के लिए गुलशेर अपनी दो बहनों 22 वर्षीय निशा व 17 वर्षीय अंजुम तथा 73 वर्षीय अपनी नानी कनीज बेगम पत्नी रईस अहमद के साथ कार से निकला। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर के पास जैसे ही गुलशेर अपनी कार से पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे हाइड्रा ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार गुलशेर उनकी दोनों बहने निशा, अंजुम व नानी कनीज बेगम गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों तथा राहगीरों की मदद से सभी चारों घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

https://lebull.com.mx/
De acuerdo con la informacion suministrada, Lebull constituye una plataforma de casino en linea y plataforma de apuestas deportivas que funciona en Mexico ofreciendo un listado de mas de 10,000 propuestas ludicas, una aplicacion para celulares totalmente funcional y companias lideres tales como Pragmatic Play, NetEnt y NolimitCity.