हवन पूजन कर मनाई सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि

-नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया पं. नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्व. गुड़ियाजी की 16वीं पुण्यतिथि हवन पूजन कर श्र(ापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर श्री गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया, पुत्री दामाद मीनाक्षी प्रवीण शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. नीरज आत्रेय, यथार्थ आत्रेय, जयदित्य शर्मा एवं सत्यार्थ आत्रेय सहित गुड़िया परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा श्री गुड़िया की पुण्यआत्मा की शांति हेतु स्मृति यज्ञ किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संस्थान में अपनी विधायक निधि से नवनिर्मित पंडित नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने 20 लख रुपए एस.सी. गुड़िया आईएमटी को अपनी विधायक निधि से अवमुक्त करे। इस अवसर पर गुड़िया परिवार के सदस्य सुशील गुड़िया, संतोष गुड़िया, विमल गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विनीत गुड़िया, रीना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजू गुड़िया, शोभित गुड़िया, मेघावी गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शुभम गुड़िया, शिवानी गुड़िया सहित अनुपम शर्मा, अलका पाल, डाॅ. कीर्ति पंत, अजय शंकर कौशिक, जितेन्द्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल, अर्पित मेहरोत्रा, पूर्व महापौर उषा चैधरी, इंदु मान, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मा पाल, बाजपुर ब्लाॅक प्रमुख गुरजीत सिंह गित्ते, मुक्ता सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा एडवाकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
