Aaj Ki Kiran

हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैंःमुख्यमंत्री

Spread the love


काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय है। हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां उदयराज फील्ड में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य हित में उनके द्वारा 500 से अधिक घोषणायें की गई हैं तथा उनके क्रियान्वयन की भी व्यवस्था की गई है। इस बीच काशीपुर से अपना गहरा रिश्ता बताते हुए धामी ने कहा कि आज यहां आकर वह भाव-विभोर हैं। प्रदेश में करोड़ों की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उन्होंने आभार व्यक्त किया। प्रदेश के सर्वागीण विकास में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों एवं विषय विशेषज्ञों को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। इसके लिये आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। इस दौरान उन्होंने दस स्वयं सहायता समूहों के लिए लाखो रूपये के चैक वितरित किये। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा व पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने क्षेत्र की तमाम मांगों से सीएम को अवगत कराते हुए इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चण्डोक व अन्य ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, तलवार व सरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, जसपुर के पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर मेयर ऊषा चैधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक, चै. खिलेन्द्र सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन कश्यप, सीमा चैहान, डा. गिरीश चन्द्र तिवारी, गुरबख्श सिंह बग्गा, मंजू यादव, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, चन्द्रकांता चोहान, राजकुमार यादव, कविता यादव, तेजवीर सिंह चैहान, मोहन विष्ट आदि बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।  

17 thoughts on “हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैंःमुख्यमंत्री

  1. A professional house renovation company Moraira can transform an outdated property into a modern luxury villa. As a leading renovation company Moraira, we bring expert craftsmanship to modernize your kitchen or living areas, significantly increasing your home’s market value.

  2. Запчасти для сельхозтехники https://selkhozdom.ru и спецтехники МТЗ, МАЗ, Амкодор — оригинальные и аналоговые детали в наличии. Двигатели, трансмиссия, гидравлика, ходовая часть с быстрой доставкой и гарантией качества.

  3. Орби казино orby casino.com онлайн-платформа с широким выбором слотов, настольных игр и бонусных предложений. Узнайте об акциях, турнирах и возможностях для комфортного игрового досуга.

  4. Грайте в грати слоти — популярні ігрові автомати, джекпоти та спеціальні пропозиції. Огляди гри та можливості для комфортного харчування.

  5. Квартиры в новостройках https://domik-vspb.ru от застройщика — студии, однокомнатные и семейные варианты. Сопровождение сделки и прозрачные условия покупки.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *