हत्या के प्रयास में वांछित दो युवक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

फोटो-2 पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरु( चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बीती 21 मई को काशीपुर कोतवाली में सरजीत सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी मौहल्ला कटरामालियान, काशीपुर द्वारा एक तहरीर देकर बताया गया था कि 19 मई की रात्रि लगभग 9 बजे उसके भाई नवीन कुमार को वंश और उसके साथियों ने कलश मंडप रोड, रॉयल एन्क्लेव के पास पकड़कर मारपीट की। इसके बाद वे नवीन को अलीगंज रोड होते हुए दड़ियाल फाटक के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में खाली प्लॉट के पास ले गए, जहां उन्होंने जान से मारने की नियत से नवीन के सिर पर धारदार हथियार से वार किया और उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में धारा 126(2), 109, 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान 04 अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके परिणामस्वरूप अभियोग में धारा 190/191(2)/19(3)/35(2) बीएनएस की वृ(ि की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में, फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में गत दिवस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम ने कब्रिस्तान को जाने वाले टूटे हुए गेट के पास, चौकी बांसफौड़ान क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन पुत्र जयदेव निवासी कलश मंडप रोड, थाना काशीपुर और रोहन पुत्र जयदेव निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। अभियुक्त अमन के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया, जबकि अभियुक्त रोहन के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही, इन अभियुक्तों को पूर्व में धारा-126(2)/109/352/190/ 191 (2)/191(3)/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील सुतैड़ी व गणेश पाण्डेय, कांस्टेबल दिनेश त्यागी, देव गिरी, कैलाश तोमक्याल एसओजी थे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.