Aaj Ki Kiran

हंगामाः मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, दो की मौत

Spread the love

लखीमपुर खीरी। राज्य के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में भारी बवाल हो गया है। यहां एक कार चालक पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई है जबकि 8 किसान घायल बताए जा रहे हैं। यह किसान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है। मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के गांव के दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम को रिसीव करने आ रहे भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ विरोध करने के दौरान किसानों की भिड़ंत हो गई। गाड़ी की टक्कर से कुछ किसान घायल हो गए जिसके बाद नाराज किसानों ने सांसद पुत्र व एक अन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

One thought on “हंगामाः मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *