Aaj Ki Kiran

स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी का किया गया सम्मान

Spread the love

स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी का किया गया सम्मान

स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी का किया गया सम्मान
स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी का किया गया सम्मान

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने बुधवार को दून रोड स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें 8वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली गुमानीवाला निवासी साक्षी चैहान को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजे नेगी ने कहा कि बीते पांच अक्तूबर से आठ अक्तूबर के बीच ग्वालियर में आयोजित हुई राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 12 राज्यों की टीमो ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र की टीम ने कर्नाटक की टीम को 16 प्वाइंट से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड साक्षी को मिला। साक्षी ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश से खेलते हुए यह उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। मौके पर साक्षी के पिता विनोद सिंह चैहान, माता सुनैना देवी, भाई संदीप चैहान, समाजसेवी उत्तम सिंह असवाल, समाजसेवी भास्कर भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी राजेन्द्र गुप्ता, स्मिता कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

8 thoughts on “स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी का किया गया सम्मान

  1. Everything for Minecraft http://www.topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *