स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. किशोरी लाल गुड़िया ‘स्मृति सम्मान’ समारोह में 90 हस्तियां सम्मानित

काशीपुर। भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तराई के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती के अवसर पर समस्त गुड़िया परिवार द्वारा मानपुर रोड स्थित उदय राज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में एक भव्य स्मृति सम्मान समारोह को आयोजन किया गया। उक्त सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 90 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
हरिद्वार से पधारे भुना पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की उपस्थिति में मुख्य अतिथि विपक्ष नेता यशपाल आर्य, विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान ने विभूतियां को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र से अलंकृत कर उनका सम्मान किया। इससे पूर्व गुड़िया परिवार द्वारा स्वामी अच्युतानंद जी महाराज का स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात यशपाल आर्य, त्रिलोक सिंह चीमा एवं सीमा चौहान को राजनीति एवं जन सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित यशपाल आर्य की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा आर्य को भी परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में समाजसेवा, जन सेवा एवं राजनीति, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षा संगीत ;गायनद्ध, शास्त्रीय संगीत, खेल, सैन्य सेवा, न्यायिक सेवा, कला एवं फिल्म, काव्य, शायरी, उद्योग एवं व्यापार, मानवतावादी एवं जनकल्याण कार्य, धार्मिक कार्य, ज्योतिष, शास्त्र, पुलिस सेवा एवं मरणोपरांत विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्य करने वाली सम्मानित हस्तियों को अलंकृत किया गया। अंत में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन इंदु सारस्वत द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुड़िया परिवार के सदस्यों के अलावा उद्योगपति योगेश जिंदल, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, मुक्ता सिंह, डॉ. बीएम गोयल, डॉ. जे नरूला, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. एसके खन्ना, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. इला मेहरोत्रा, पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती गीता टंडन कपूर, विजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, पंडित अरुण त्रिवेदी, पंडित राघवेंद्र नगर, डॉ. सुरेंद्र मधुर, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
