स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

खेल महोत्सव के दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य
काशीपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल व पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार की मौजूदगी में किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट को जनआंदोलन बनाने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है तथा विभिन्न खेल और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन का समापन नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट द्वारा खिलाड़ियांे को पुरस्कृत कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। भाजपा पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया है। आज इसी श्रृंखला में काशीपुर के स्टेडियम में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज युवाओं को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस दौरान अजय सिंह नेगी फुटबॉल कोच स्टेडियम काशीपुर, स्टेडियम इंचार्ज महेश्वर सिंह नेगी, राजीव ठुकराल, वैभव गुप्ता, सि(ांत अग्रवाल, विकास अरोरा आदि मौजूद रहे।
