सेना के शौर्य व आपरेशन सिंदूर की सफलता पर नानकमत्ता में निकाली तिरंगा यात्रा

रुद्रपुर। सेना के पराक्रम व आॅपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को नानकमत्ता में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें भाजपा, पूर्व सैनिक समेत, व्यापार मंडल, स्कूल के बच्चों समेत विभिन्न संगठनों ने भागीदारी की। पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राणा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरे। लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा गुरुद्वारा मार्ग सितारगंज मार्ग से होते हुए प्रेम पैलेस में समापन हुआ। डा. प्रेम सिंह राणा ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें कई आतंकी मारे गये। पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर आपरेशन सिंदूर के सफल होने व पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद देश में खुशी का माहौल है। भारतीय सेना ने अपने विश्व को पराक्रम दिखाया। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर लिया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, केडी गहतोड़ी, वरुण अग्रवाल, अमित पाण्डे, जगजीत सिंह, विकास गुलाटी, ओमनारायण राणा, भास्कर सिंह सम्मल, रंजीत सिंह राणा, इन्द्रपाल सिंह मान, सोनू पंतोला, मुकेश राणा, धर्म सिंह बिष्ट, हीराचंद, दिल बहादुर बम शामिल रहे।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
The game’s innovations have influenced the entire industry.
Baseball Bros is perfect for quick breaks between work tasks. e4974efd.
Every run is a new chance to test a different hero and zone. 71ef05df.
The browser edition is designed around local-first storage and playback. 57449de8.
A Pokedex helps players see which Pokemon are playable in the game. 927a8492.