कटनी । मध्यप्रदेश में कटनी शहर के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किए गए तिलक समारोह में एक चोर सूट-बूट पहनकर पहुंचा। तिलक समारोह में मेहमानों की तरह शामिल हुआ और मौका मिलते ही सोने चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपए नकद चोरी कर फरार हो गया। मामला शहर के एनकेजे थाना अंतर्गत जुहला बायपास के पास स्थित एक मैरिज गार्डन का है। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक दरवाजे में लात मार कर दरवाजे को खोलता है और मौका पाकर माल लेकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत बरहटा गांव निवासी अभिनेष बघेल का जुहला रपटा के पास स्थित राघव रीजेंसी होटल में तिलक समारोह था। बघेल परिवार के सदस्य होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे।
तिलक समारोह की रस्मों को पूरा करने के बाद बघेल परिवार के सदस्य जब कमरे में पहुंचे तो वहां रखे 5 लाख रुपए नकद, सोने का जनेऊ, चांदी की थाली, चांदी की मछली चोरी हो चुके थे। चोरी करीब दस लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 17 नवंबर का बताया जा रहा है।
हालांकि, पुलिस में इस मामले की एफआईआर 19 नवंबर को दर्ज कराई गई। सीसीटीवी की फुटेज और तिलक समारोह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ तक को पुलिस देख रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दिख रहा है जो न वर पक्ष से संबंधित है और न वधू पक्ष से। कुछ स्थानों पर वह युवक मेहमानों के साथ बैठा दिख रहा है। पुलिस को आशंका है कि सूट-बूट कोट पहने युवक ही चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल चोर के संबंध में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

Вы можете выбрать игры различных жанров и форматов.
Пинко Казино
Пинко Казино — это оптимальное сочетание функциональности и выгодных условий.
https://clients1.google.com.bo/url?q=https://www.goodreads.com/user/show/199719356-mack
https://zookompleks.ru
Named bosses arrive on a schedule, and the last one ends the zone. e76aa659.
Players can learn the basics before facing more complex levels. 950f90f6.