Aaj Ki Kiran

सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने हराया टचवुड पब्लिक स्कूल को

Spread the love

सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने हराया टचवुड पब्लिक स्कूल को
-समासेवी उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में सीख रहे बच्चे

सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने हराया टचवुड पब्लिक स्कूल को
सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने हराया टचवुड पब्लिक स्कूल को

काशीपुर। समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में मात्र पांच-छी दिन के प्रशिक्षण से ही काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में ऐसा हुनर दिखाया कि उन्होंने दोनों मैच जीत लिए। मौका था गत दिवस काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं टचवुड पब्लिक स्कूल के बीच कबड्डी एवं खो-खो की मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता का।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उर्वशी दत्त बाली उपस्थित रहीं, जिन्होंने काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के इन 50 बच्चों को आजीवन गोद ले रखा है, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रहती हैं और समाज से भी इन बच्चों के लिए सहयोग की अपील करती हैं, वो शिक्षा के साथ-साथ उनकी स्किल्स डेवलपमेंट पर भी काम कर रही हैं, और ज्योति राणा जो हॉस्टल की प्रिंसिपल है, लगातार उनका साथ दे रही है। टचवुड स्कूल से अखलाक चौधरी  द्वारा इन बच्चों को खेल का मंच उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फारूक चौधरी, अतिथि अस्मिता चौधरी, विशिष्ट अतिथि अंकिता चौधरी, कोच सि(ि रैना, शैलजा, ज्योति राणा होस्टल प्रिंसिपल, कु. कंचन, सुरेश सिंह, योगेश पाल, सुखवीर सिंह,  शैलेश कुमार, मुकेश गोयल, नीरू अरोड़ा, कविश सिद्दीकी, आरिफ चौधरी, फारूक, अखलाक, वासिफ , शानीब और गुरमीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।