-कार में बेहोश हुए व्यक्ति को अस्पताल मंे भर्ती कराया
काशीपुर। सीपीयू द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए चीमा चौराहे पर एक कार चालक को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
चीमा चौराहे पर सिटी पेट्रोलिंग यूनिट ;सीपीयूद्ध हॉक 01 टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अंकुर सिंह व सोहन सिंह की ड्यूटी चीमा चौराहे पर थी तथा बारावफात ड्यूटी में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के साथ मुकेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी। इसी दौरान एक मारुति डिजायर कार चीमा चौराहे पर बीच सड़क में अचानक आकर खड़ी हो गई। जिसे हटाने के लिए चौराहे पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा जब कार के पास जाकर देखा गया तो कार में बैठा चालक बेहोश हो गया था तथा उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सीपीयू द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का शीशा तोड़कर उक्त बेहोश व्यक्ति को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। उक्त व्यक्ति का नाम रिंकू अरोरा निवासी जसपुर खुर्द है। चीमा चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों व सीपीयू कर्मियों की जनता द्वारा खुले मन से प्रशंसा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ माह पूर्व चीमा चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिटी पेट्रोलिंग यूनिट के कॉन्स्टेबल सुंदरलाल के द्वारा चीमा चौराहे पर ऑटो से गिरी एक मासूम को अपनी जान की परवाह किए बगैर उठाकर उसे जीवन प्रदान किया गया था जिसके चौतरफा तारीफ हुई थी और उक्त कॉन्स्टेबल को बीते स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया गया था।
