सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनन्या होटल में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस दौरान राज्य ने आपदाओं के बावजूद उल्लेखनीय विकास किया है। सीएम ने बताया कि राज्य में अब 160 निकाय और 11 नगर निगम हैं। रजत जयंती पर 57 पार्कों की स्वीकृति दी गई है और औद्योगिक व एरोमा पार्कों का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद व अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई की गई है। महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नगर निकायों की समस्याओं व भविष्य की योजनाओं पर सुझाव रखे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और संयोग चावला सहित सभी निकायों के मेयर व अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी शामिल हैं।
