
काशीपुर। शहर की पॉश कालोनी में कोचिंग सेंटर के बाहर से चुराई गई साईकिल का पुलिस ने खुलासा किया है। वहीं आरोपी के पास से दो अन्य साईकिलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।
मौहल्ला सिंघान निवासी सचिन अग्रवाल पुत्र जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उसका आवास विकास में सांई कोचिंग इन्स्टीट्यूट के नाम से गणित व साइंस का कोचिंग सेंटर है, जिसमे अनेकों विद्यार्थी कोचिंग लेने आते हैं। बीती 25 अगस्त की सायं करीब चार बजे उनके यहां पढ़ने वाले छात्र उज्जवल यादव निवासी साई धाम कालौनी, जसपुर खुर्द की अज्ञात चोर काले रंग की साइकिल उठाकर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी का अवलोकन कर मुखबिर की सूचना पर खड़कपुर देवीपुरा निवासी अर्जुन पुत्र मामचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की अन्य दो और साईकिलें भी बरामद की। पुलिस टीम में कंचन पड़लिया, देवानंद, दिनेश त्यागी, जगत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, होमगार्ड कृपाल सिंह शामिल रहे।
