समर स्टडी हॉल में किया प्रदर्शनी एवं धमाल फेट का भव्य आयोजन

काशीपुर। समर स्टडी हॉल में वार्षिक प्रदर्शनी एवं धमाल फेट का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का सांस्कृतिक पर्व अत्यंत आकर्षक रहा, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। विद्यालय द्वारा कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही, विद्यालय के उन समर्पित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 15 वर्षों तथा 10 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूर्ण की। विशेष रूप से, सुमित बिष्ट और किशोर पालीवाल को बोर्ड परीक्षा में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रशांत कुमार को शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धमाल फेट में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल और मनोरंजक खेलों जैसे लकी डिप फिश दा बोतल, फीड दा जोकर आदि खेलो ने बच्चों की उत्सुकता बढ़ाई। इस मेले में बच्चों को लकी ड्रा के द्वारा प्रत्येक घंटे में इनाम दिए गए। मेगा ड्रॉ में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एलइडी टीवी, मोबाइल फोन, हेडफोन, प्रेस मिक्सर ग्राइंडर आदि पुरस्कार रखे गए। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह, डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने विजेताओं को बधाई दी। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया।
