
काशीपुर। सिक्खों के दसवें गुरू साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर भर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने भी श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन किये।
मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब से प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालों की अगुवाई में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सबसे आगे पंच प्यारे निशान साहिब के प्रतीक को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत गुरवाणी का उद्घोष करती चल रही थी। काली मंदिर रोड, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा से होते हुए नगर कीर्तन पुनः गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा। कई संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट का एमपी चौक पर सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर कीर्तन में भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जसपाल सिंह चड्डा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, श्रीमती सुरुचि सक्सेना, जगमोहन सिंह बंटी, सतपाल सिंह जत्थेदार, मुकेश पाहवा, लवप्रीत सिंह छीना, जितेन्द्र छाबड़ा, प्रवीन सेठी, कविता यादव, मंजू यादव, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्र(ालुगण के अलावा एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी व तहसीलदार पंकज चंदोला आदि शामिल थे।