श्री गुरु जंभेश्वर जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व व श्री गुरु जंभेश्वर जी के 576वें जन्मोत्सव पर गौतम नगर स्थित विश्नोई सभा भवन में बिश्नोई सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु जंभेश्वर जी एवं श्री कृष्ण जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर पर्यावरण गोष्ठी के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज, एसपीएनजी ग्रुप के चेयरमैन योगेश कुमार जिंदल, राज्य महिला आयोग की सदस्या मुक्ता सिंह, विश्नोई सभा के अध्यक्ष राजवीर विश्नोई, सतीश विश्नोई, योगेश विश्नोई, शिवकुमार विश्नोई, विश्वपाल विश्नोई, भीम सिंह विश्नोई, सुधीर विश्नोई, सहदेव विश्नोई, मदनपाल विश्नोई, शरद विश्नोई, प्रदीप विश्नोई, एड. राजीव विश्नोई समेत नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां अनेक श्र(ालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
