Aaj Ki Kiran

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

   

   
काशीपुर। गिरीताल के निकट स्थित गोलू गार्डन के समीप आनंद विहार समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के रूप में सजधजकर सुंदर नृत्य भजनों के साथ प्रस्तुत किया गया। देवभूमि पर्वतीय महासभा के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं संयोजक बीबी भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराकर अपना आशीष अभिनय कर रहे बच्चों को दिया। कार्यक्रम का संचालन पर्वतीय रामलीला के डायरेक्टर आरसी पांडे एवं विमला चिंबाल द्वारा किया गया। इस दौरान आनंद विहार समिति द्वारा देवभूमि पर्वतीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंत पांडे, चंद्रा पांडे, पंकज जोशी, रवि लोहनी समेत कालौनी के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *