जसपुर। मानसून सत्र शुरू होते ही जंगलों की सुरक्षा बढ़ जाती है क्योंकि मानसून सत्र के दौरान वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। जंगलों की सीमा से सटे गांवों से शिकारी जंगलों में घुस जाते हैं इसीलिए तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज अंतर्गत वन विभाग की टीम ने ऑपरेशन मानसून के तहत वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जंगलों के किनारे बसे गांवों और सीमा में गश्त की, जो पतरामपुर वन क्षेत्र से शुरू होकर मालधन वन क्षेत्र में खत्म हुई। ताकि कोई शिकारी जंगल मे घुसपैठ ना कर सके। पतरामपुर वन प्रभाग रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि बरसात में शिकार की गतिविधियां बढ़ जाती हैं उसकी रोकथाम के लिए आबादी भरे इलाके में और जंगल की सीमा में गश्त बढ़ा दी जाती है।