Aaj Ki Kiran

शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ युवोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Spread the love
शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ युवोत्सव कार्यक्रम संपन्न
शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ युवोत्सव कार्यक्रम संपन्न
शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ युवोत्सव कार्यक्रम संपन्न

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तत्वावधान में आयोजित युवोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों की शारीरिक और बौ(िक प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
इससे पहले मुख्य वक्ता पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंत नगर कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने युवोत्सव कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं में क्षमता असीमित होती है, अपनी क्षमताओं को कैसे पहचाना और बढ़ाया जाए, इसके लिए शारीरिक और बौ(िक क्रियाकलाप सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि जहां युवा मैदान में खेलों के माध्यम से अपना भविष्य उज्जवल कर रहे हैं, वहीं  आसन, प्राणायाम से अपने मन, शरीर, आत्मा को सुखद की अनुभूति प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर संघ चालक अमित मित्तल, नगर कार्यवाह आदर्श चौधरी, जिला विद्यार्थी प्रमुख डॉ. प्रशांत, सह नगराक्ष कार्यवाह सुरेन्द्र कोठारी, नगर प्रचारक जगदीश, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. कुंवर पाल सिंह, डॉ. महेंद्र जोशी, संजय शुक्ला, शांतनु, कौशलेश गुप्ता, शलभ अग्रवाल, लवेन्दर, डॉ. संदीप दीक्षित, अमिताभ सक्सेना, पीयूष अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल समेत अतिथि एवं स्वयं सेवक मौजूद रहे।