अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद । नगर के एक कोचिंग सेंटर के छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया । इतना ही नहीं उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना कर उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा । छात्र द्वारा शादी से इनकार करने पर पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव की एक छात्रा नगर के एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करती थी इसी दौरान कोचिंग सेंटर के छात्र से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी महेश सैनी पुत्र उमराव सैनी ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का प्रस्ताव रखा है इस दौरान 18 मई को वार्ड नंबर 1 मोहल्ला जाट वन मैं अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बना लिए इस दौरान उसने वीडियो क्लिप बना ली वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार धमका कर उसका शोषण करता रहा जब चाचा ने शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने महेश सैनी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी ।
