Aaj Ki Kiran

शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्वांजलि

Spread the love



काशीपुर। शहीद ऊधम सिंह काम्बोज के शहीदी दिवस पर गत सायं महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्र(ांजलि दी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार शहीद ऊधम सिंह जी ने अपने प्राण न्यौछाबर कर जलियावाला हत्याकांड के आरोपी जनरल डायर को लन्दन जाकर गाली मारी, इससे युवाओं को सीख लेनी चाहिए और भारत माता के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ राहुल रमनदीप काम्बोज, आकाश सिंह काम्बोज, पवन यादव, नीतू काम्बोज, गजेन्द्र काम्बोज, दलजीत काम्बोज, आकाश रूद्रा, विशाल काम्बोज, शिवम बिष्ट, विशाल, बॉबी काम्बोज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *