Aaj Ki Kiran

व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love


काशीपुर। एक व्यक्ति ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कुंडेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ढकिया कला के 48 वर्षीय राजकुमार ने बीती रात्रि घर के आंगन में लगे कुंडे में रस्सी डालकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीते थे। बीती रात्रि राजकुमार को शराब पीने के लिए मना कर दिया था। जिसके चलते राजकुमार ने ऐसा कदम उठाया होगा। वह मजदूरी करता था। उसके तीन लड़की व एक लड़का है।

168 thoughts on “व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *