“वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली में शामिल होने काशीपुर से गये सैंकड़ों कांग्रेसी

काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत कांग्रेस की ऐतिहासिक “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली के लिए कुमाऊँ भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल और प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में करीब 120 कारों के साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जसपुर बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रातः छह बजे अनुपम शर्मा, अलका पाल एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के साथ जसपुर बस अड्डे पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के काफिले को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि दिल्ली में होने वाली महारैली से भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार हताशा और घबराहट भरे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की देश को बांटने वाली साजिशों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। उधर रैली में शामिल होने के लिए काशीपुर से अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, मनोज अग्रवाल, राजू छीना, रवि ढींगरा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, ब्रह्मापाल, संदीप चतुर्वेदी, मीनू गुप्ता, अशरफ एडवोकेट, अब्दुल कादिर आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
