नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक महिला की उसके बच्चों के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें सागरपुर थाने में दोपहर करीब दो बजे पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला को चाकू मारा गया है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आगे कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी उस महिला का पीछा कर रहा था, जब वह अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। दोपहर करीब 2.10 बजे आरोपी ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गया। इस बीच, पुलिस की शुरुआती जांच करने पर पता चला कि मृतका और आरोपी पहले पड़ोसी थे। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

С пациентом работают профильные специалисты, которые оценивают состояние и подбирают безопасный план помощи.
Узнать больше – капельница от запоя на дом москва