Aaj Ki Kiran

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया

Spread the love

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया
विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया

काशीपुर। ब्लूमिंग स्कूल के मैदान में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, महिलाओं, युवाओं और श्र(ालुओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व आज प्रातः शनि मंदिर दुर्गा कालोनी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई? जो ब्लूमिंग स्कूल तक पहुंची। सम्मेलन के दौरान यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार का आयोजन किया गया। श्र(ालुओं ने अग्नि को आहुति देकर बु(ि, विवेक, ऐश्वर्य और समृ(ि की कामना की। इस दौरान जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 हिमालय योगी डॉ. वीरेंन्द्रानंद गिरी जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति शाश्वत, अमर और मानवता के कल्याण का मार्ग है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वह अपने मूल्यों को पहचानकर एकजुट रहे। मुख्य वक्ता नारायण  ;प्रान्त धर्म जागरण प्रमुखद्ध ने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संस्कारों से जोड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बताई। महिमंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और विश्व को यह संदेश देना है कि सनातन परंपरा सदैव अडिग रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे सम्मेलन आयोजित करने से छोटे स्थानों तक भी जागरूकता पहुंचती है और जनसहभागिता बढ़ती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने शांति पाठ कर समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मक चेतना फैलाने का संकल्प लिया। विराट हिन्दू सम्मेलन के संयोजक संजय शर्मा पार्षद व भाजपा नेता जयदीप ढौंढियाल रहे। इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, आदित्य कोठारी, सुरेन्द्र सिंह जीना, कमला रिखाड़ी, जीतेन्द्र दत्त देवलाल, मनोज सती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।