Aaj Ki Kiran

विभिन्न मांगों को लेकर अभाविप ने दिया ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा आज राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. चंद्र राम को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। मांगांे में, जिन छात्र छात्राओं को टैबलेट की धनराशि नहीं मिली हैं उचित तिथि बताकर बारह हजार की धनराशि प्रदान किये जाने, बीए, बीएससी, बीकाॅम डिपार्टमेंट में उचित लाइट एवं पंखों की व्यवस्था किये जाने, महाविद्यालय में दोनों गेटों पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने, शौचालयांे की मरम्मत व साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने तथा तीनों डिपार्टमेंट में वाटर कूलर ठीक कराए जाने या फिर नए वाटर कूलर की व्यवस्था किया जाना शामिल है। ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने की दशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगी। ज्ञापन देने वालों में सूर्यम श्रीवास्तव, अंशु पाल, आदित्य गौतम, राघव शर्मा, सोनिया, नीरज ठाकुर, निलेश कुमार, आकाश, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *