Aaj Ki Kiran

विधायक शिव अरोरा के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने दिया ज्ञापन

Spread the love

विधायक शिव अरोरा के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने दिया ज्ञापन

विधायक शिव अरोरा के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने दिया ज्ञापन
विधायक शिव अरोरा के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने दिया ज्ञापन

काशीपुर। रुद्रपुर विधायक द्वारा मुस्लिम समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करते हुए आजाद समाज पार्टी ;काशीरामद्ध के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि रुद्रपुर के भाजपा विधायक द्वारा सत्ता के मद में चूर होकर मुस्लिम समाज को टारगेट करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। कानून व सविधान में इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना किसी समुदाय को नीचा दिखाने के बराबर होता है जो कि गलत है। रुद्रपुर विधायक के द्वारा आये दिन ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। यह अच्छी बात नहीं है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि वे इस मामले में कार्रवाई करें। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव फैजुल रहमान चैधरी, जिला प्रभारी समर खान, विधान सभा अध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष एमए राहुल, नगर सचिव आसिफ सिद्दीकी, सुभाष जाटव, कपिल कुमार, अज्जु नम्बरदार, अकील, मनोज, सलीम, संजीव कुमार आदि थे।