विधायक ने किया मल्टी स्टोरी पार्किंग का भूमिपूजन
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जीजीआईसी के सामने स्थित पुरानी जेल की भूमि पर लगभग 18 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि दूर दराज से बाजार में खरीदारी के लिए अपने वाहन से आने वाले लोगांे को पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी है। यहां बनी पार्किंग छोटी होने केे कारण उसमें ज्यादा वाहन पार्क नहीं हो पाते हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक चीमा के प्रयासों से पार्किंग के लिए 17 करोड़ 98 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए आज विधिवत भूमि पूजन कर इसके निर्माण की नींव रखी गयी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि यह एक बहुत ही खूबसूरत पार्किंग बनने जा रही है तथा एक वर्ष में इस चार मंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपक बाली, अभिषेक गोयल, मंजू यादव, पुष्कर बिष्ट समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Работа построена чётко, консультации понятные и своевременные: Сопровождение ВЭД