विधायक चीमा ने पंजीकृत श्रमिकों को वितरित कीं किट

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत काशीपुर आवास विकास मंडल एवं ब्लॉक काशीपुर में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरित कीं। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।
इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा, जिला महामंत्री अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अमित सैनी, बीएलयू बलराम सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में व्यक्तिउपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।
