https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

विधायक चीमा ने किया मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त चेकों का वितरण

Spread the love

विधायक चीमा ने किया मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त चेकों का वितरण

विधायक चीमा ने किया मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त चेकों का वितरण
विधायक चीमा ने किया मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त चेकों का वितरण

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 3 लाख 15 हजार रुपये के 12 चेक वितरित किए। इनमें बेटियों की शादी, अग्निकांड से हुए नुकसान और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी गई।
ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी सुमन पत्नी स्व. नरेंद्र और काशीपुर के मोहल्ला कटरामलियान निवासी भावना पत्नी अजय कुमार को बेटी की शादी के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। खड़कपुर देवीपुरा निवासी रमेश सिंह पुत्र इतवारी सिंह को 50 हजार और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी बबीता पत्नी सोनू को अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 15 हजार रुपये के चेक प्रदान करते हुए विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिब( है। विधायक चीमा ने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ मिल सके।