Aaj Ki Kiran

वाहन न मिलने पर बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चला पिता

Spread the love


-वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने जांच का दिया आदेश
सरगुजा। अपनी बेटी का शव कंधे पर उठाये हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शव वाहन समय से ना मिलने पर अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर एक पिता ने 10 किमी पैदल चलकर घर तक लाया। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले में जांच का आदेश दे दिया है। इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, सीएमएचओ को घटना की जांच करने का आदेश दिया है और लापरवाही के मामले में बीएमओ को बदल दिया जाना चाहिए। लखनपुर गांव के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को पिता को शव ऐसे ले जाने के बजाय शव की प्रतीक्षा करने के लिए समझाना चाहिए था।
  जिले के अधिकारियों ने इस पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले के लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जिसे उसके पिता ने शव वाहन पहुंचने से पहले ही उसके शव को कंधे पर लादकर घर लेकर चल पड़ा।

One thought on “वाहन न मिलने पर बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चला पिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *