काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मीटिंग में नगर की कई जवलंत समस्याओं को वरिष्ठ नागरिकों ने उठाते हुए समिति से शीघ्र निदान कराए जाने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों ने काशीपुर में किन्नरों द्वारा आम आदमी से की जा रही अवैध वसूली पर पुलिस प्रशासन से शीघ्र रोक लगाए जाने के साथ साथ उनके विरू( उचित कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हेतु मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमे हरीश कुमार सिंह, सुरेश चन्द्र जोशी, अरुण वर्मा, चक्रेश जैन, उमेश जोशी, सुरेश शर्मा आदि शामिल है। नगर में बंदरो एवं कुत्तों से निजात के लिए नगर निगम की मेयर एवं नगर निगम आयुक्त से वार्ता हेतु वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में भी एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें हरीश कुमार सिंह, सुरेश चन्द्र जोशी, अरुण कुमार वर्मा, चक्रेश जैन, स्वतंत्र मेहरोत्रा आदि शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे विभाग द्वारा बाजपुर रोड रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा दीवार बनाए जाने का सभी वरिष्ठ नागरिकों ने विरोध करते हुए दीवार का निर्माण रोके जाने की मांग की। मीटिंग में उद्यमी योगेश जिंदल, सुरेश शर्मा, उमेश जोशी, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, हरी प्रकाश शर्मा, प्रगट सिंह, खजान सिंह, स्वतंत्र मेहरोत्रा, के एस कपूर, अरुण कुमार वर्मा, चक्रेश जैन, सुरेश चंद्र जोशी, मनोज कुमार डोबरियाल, आरसी त्रिपाठी, टीका सिंह सैनी, एसके अग्रवाल, दीपक गुप्ता, एलडी सनवाल, केएस चौहान, कृष्णा नंद दुबे, कुमकुम सक्सेना आदि थे। मीटिंग की अध्यक्षता हरीश कुमार सिंह अध्यक्ष ने जबकि संचालन सचिव चंद्र भूषण डोभाल ने किया।
