वृद्ध ने लिफ्ट के भीतर जाने के लिए आगे बढे ओर गढ्ढे में गिरकर चली गई जान
भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके के अलकापुरी क्षेत्र में लिफ्ट के गढ्ढे में गिरने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो जाने की घटना प्रकाश मे आई है। बताया गया है कि मृतक वृद्व ने लिफ्ट में जाने के लिए उसका दरवाजा खोलने के लिये बटन दवाया था। बटन दबाने पर लिफ्ट का गेट तो खुल गया लेकिन लिफ्ट नहीं आई थी। वही दरवाजा खुलने पर वृद्ध समझे की लिफ्ट आ गई होगी, ओर उन्होने उसके भीतर जाने के लिये अपना पांव आगे बढ़ा दिया। ओर गढ्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय अशोक खमेले मूल रुप से नागपुर के रहने वाले हैं, ओर परिवार के साथ अलकापुरी में ए-67 में रहते थे। उनका नागपुर में खमेले चौंबर है। परिवार वालो ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अशोक नीचे जाने के लिये लिफ्ट के दरवाजे पर पहुचें ओर लिफ्ट का बटन दबा किया। वटन प्रेस नहीं हो सका और उन्होंने गेट खोल दिया। लिफ्ट के आए बिना ही गेट खुल गया और बुजुर्ग अशोक समझे की लिफ्ट आ गई। गेट खोलने के बाद उन्होंने पैर रखा ओर वो नीचे जा गिरे। हादसे मे उनके सिर में घातक चोट आने के कारण मौत पर ही जान चली गई।