Aaj Ki Kiran

लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

Spread the love

लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

 

लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ
लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल से एक और ट्रेन की शुरुआत हुई है। नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रयागराज स्पेशल ट्रेन हफ्ते में 1 दिन चलेगी। जो गुरुवार रात 11.30 बजे प्रयागराज जंक्शन से चलकर अगले दिन शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। जबकि, शुक्रवार को लालकुआं से दोपहर 2रू30 चलेगी। जो अगले दिन यानी शनिवार की सुबह 4.30 प्रयागराज पहुंचेगी। लालकुआं प्रयागराज ट्रेन सेवा शुरूरू सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने शुक्रवार यानी 20 जून को लालकुआं रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कुमाऊं मंडल को लगातार ट्रेन और एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। लालकुआं से प्रयागराज ट्रेन के संचालन हो जाने से कुमाऊं मंडल में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसके अलावा कुमाऊं मंडल से प्रयागराज संगम को जाने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से बरेली, बदायूं, कासगंज, कन्नौज, फतेहपुर कानपुर जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों से जुड़े लोगों को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। लालकुआं से कामाख्या, कोलकाता और झांसी के लिए भी चलेगी ट्रेनरू लालकुआं-प्रयागराज रेल सेवा शुरू होने से कैंची धाम, जागेश्वर, पूर्णागिरि धाम आदि कैलाश समेत कुमाऊं के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। आज पहले दिन रेलवे स्टेशन से 152 लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि जल्द ही लालकुआं से कामाख्या, कोलकाता और झांसी के लिए भी ट्रेनों का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रयागराज के लिए ट्रेन की मांग अब हुई पूरीरू लालकुआं से प्रयागराज के लिए ट्रेन का शुभारंभ होने पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट के साथ विधायक मोहन सिंह बिष्ट का आभार जताया। उनका कहना था कि इस ट्रेन से हजारों लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रयागराज के लिए ट्रेन की मांग उनकी लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।

7 thoughts on “लालकुआं प्रयागराज ट्रेन को झंडी दिखाकर सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

  1. Онлайн слот древнегреческих богов gates of olympus играть слот с динамичным геймплеем и мифологической атмосферой. Множители, бонусные функции и высокая волатильность делают игру интересной и потенциально прибыльной

  2. Делаешь ставки? где поставить на ufc аналитика поединков, прогнозы, коэффициенты букмекеров и разборы боев. Следите за предстоящими турнирами, статистикой бойцов и делайте ставки на главные события мира единоборств.

  3. Играешь в казино? https://nodepositcasino.top обзоры онлайн-казино, актуальные бездепозитные бонусы, фриспины и акции для новых игроков. Узнайте условия получения бонусов и начните играть без вложений.

  4. Продажа и установка камеры видеонаблюдения. Современные системы безопасности для квартир, домов, магазинов и складов. Настройка удалённого доступа, запись видео и круглосуточный контроль объекта.

  5. Быстрая профессиональная установка камер видеонаблюдения для квартир, домов, офисов и коммерческих объектов. Проектирование, монтаж и настройка систем безопасности, удалённый доступ, запись видео и контроль в реальном времени. Надёжные решения для защиты имущества и контроля территории.

  6. Steam Desktop Authenticator https://sdasteam.com (SDA). It allows you to generate account login codes and automatically confirm trades or item sales on the Community Market without using your smartphone.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *