Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के सीनियर मेम्बर्स ने किया नाम रोशन

Spread the love



काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के सीनियर मेम्बर ला. विवेक अग्रवाल उर्फ निक्की पैगिया एवं काशीपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक विपिन सूद ने मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन में ब्रान्ज मैडल जीतकर काशीपुर का नाम रौशन किया है। यह जानकारी काशीपुर लायंस क्लब ग्रेटर के सचिव गौतम मेहरोत्रा ने दी है।
उन्होंने बताया कि डा. सूद और निक्की पैगिया मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग करने काशीपुर से मुंबई गये थे। मैराथन में प्रतिभाग कर निक्की पैगिया ने 21 किमी. की मैराथन 2 घंटा 6 मिनट 43 सेकेंड में, जबकि डा . सूद ने 2 घंटा 32 मिनट 24 सेकेंड में जीतकर अपना सिक्का जमा दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें  मैडल प्रदान किया गया। मुंबई मैराथन में काशीपुर का नाम रौशन करने पर निक्की पैगिया एवं डा. सूद को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्यकी कामना की है। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि केएफसी यकपिल फिटनेस जिम के सदस्यो ने विवेक अग्रवाल उर्फ निक्की पैगिया व डा. विपिन सूद को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *