लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ आज प्रातः साढ़े दस बजे लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारियों के साथ उप जिला चिकित्सालय के मेडिकल इंचार्ज डॉ. वरुण भारद्वाज व डॉ. अमरजीत साहनी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में डॉ. गीतांजलि तिवारी की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।
शिविर में आंखों की जांच, काला मोतिया, आंखों की झिल्लियों की सफाई, मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु मरीजों को चिन्हित किया गया। दोपहर तक सैंकड़ों व्यक्ति अपना नेत्र परीक्षण कराया। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा, सचिव ला. आशीष पैगिया व कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर ने बताया कि शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा तथा चयनित मरीजों के 25 फरवरी को ऑपरेशन किये जाएंगे। इस मौके पर अभिषेक गोयल, विवेक पैगिया, भूपेश नरूला, अनुराग सोलंकी, जतिन गोयल, राजीव अग्रवाल, अपूर्व मेहरोत्रा, हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत, लॉ. रूपेश, लॉ. मनीष गुप्ता, लॉ. अमित अग्रवाल, लॉ. धीरज, लॉ. मयंक गुप्ता, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
