लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की नई कार्यकारिणी का गठन

फोटो-2 चार्टर नाइट के दौरान मौजूद क्लब के पदाधिकारी व अन्य
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की चार्टर नाइट रामनगर के एक रिसॉर्ट में ला. पंकज बिन्दल एवं ला. सनत मेहरोत्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, सचिव आशीष पैगिया और कोषाध्यक्ष विपिन तोमर को लक्ष्य पूर्ति और सेवा का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाधीश ला. संदीप सहगल एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदोपरांत लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के नये अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने समाज के दायित्वों के प्रति सदा सेवा भावना एवं क्लब के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लेने के साथ ही संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए भी दृढ़संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर चेयरपर्सन ला. अनुराग सोलंकी, मयंक गुप्ता एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह, मयंक वर्मा, मनोज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, विवेक पैगिया, अतुल अग्रवाल, विपिन तोमर, भूपेश नरूला, हिमांशु गर्ग, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन अध्यक्ष ला. सौरभ शर्मा ने किया।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.