हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लाखों की ज्वैलरी चोरी का खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किये गये लाखों के जेवरात से भरा कट्टा बरामद कर लिया। जिनकी कीमत करीब 30 लाख बतायी जा रही है। आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि पीडित के पोते का दोस्त निकला। जिसने अपने परिवार के माली हालत खस्ता होने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लाखों की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार की ओर से पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिस की जानकारी एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने बहादराबाद थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जलील पुत्र जान आलम निवासी बढेड़ी राजपुताना बहादराबाद हरिद्वार ने थाने में 16 मार्च को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया हैं कि 15 मार्च की रात को परिवार निचले हिस्से चैनल गेट पर ताला लगाकर ऊपरी मंजिल पर रोजाना की तरह सोने चला गया। परिवार जब सुबह जागाए तो देखा कि चैनल गेट और कमरे का ताला टूटा हुआ है। जब कमरे में जाकर देखा तो कमरे मेें रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की गयी। एसपी क्राइम ने बताया कि इतनी बडी मात्रा में आभूषण होने के सम्बन्ध में पूछने पर पीडित द्वारा मौखिक रूप से बताया कि चोरी की गई ज्वैलरी में से अधिकांश ज्वैलरी उसके भाई जमशेद की है जो सहारनपुर में किन्नर है। मकान में कुल 32 लोगों के परिवार की मौजूदगी में हुई यह चोरी कई सवाल पैदा कर रही थी। इन्ही सवालों के जवाब तलाशते हुए विवेचक और सहयोगी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए हाल फिलहाल की जानकारी जुटाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले मकान के भूतल की रिपेयरिंग के दौरान वहां पर बिजली मैकेनिक तथा पौते आफताब के कुछ दोस्तों का आना-जाना हुआ था। पुलिस को मिले अहम जानकारी के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए रिपेयरिंग के दौरान वहां पहुंचने वाले लोगों की हर मुमेंट पर नजर रखने के लिए बोला गया। इसी दौरान पुलिस टीम को अहम जानकारी हाथ लगी कि पीडित के पोते आफताब का दोस्त अली खान जोकि रिपेयरिंग के दौरान वहां आया थाए अपने घर से गायब है। पुलिस टीम ने अपना पूरा फोकस आफताब के दोस्त अली खान पर लगाते हुए तलाश शुरू कर दी। एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि पुलिस टीम अली खान की तलाश में जुटी थीए इसी दौरान मुखबिर से शुक्रवार की देर शाम को सूचना मिली कि अली खान को रहमतपुर कलियर रोड पर जाते हुए देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने जानकारी को आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए बिना समय गंवाये बताये गये मार्ग से अली खान को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस को चोरी हुए ज्वैलरी से लदा कट्टा भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अली खान पुत्र इसरार निवासी ग्राम बढेडी राजपुताना थाना बहादराबाद हरिद्वार ने खुलासा किया कि घर मे रिपेयरिंग के काम होने के दौरान ही उसे संदूको में अच्छा माल होने की जानकारी हुई। पिता की मृत्यु होने के चलते घर में आर्थिक तंगी होने के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से करीब 30 लाख की कीमत की चोरी हुई ज्वैलरी बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंघित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। लाखों की चोरी की वारदात को 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शत प्रतिशत माल बरामद करने वाली पुलिस टीम को कप्तान की ओर से पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है। प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करने वाली टीम की सीओ ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल, बहादरबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
