Aaj Ki Kiran

रोटरी क्लब द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

काशीपुर। रोटरी 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक गर्ग के आह्वान पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पीडीजी देवेंद्र कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पीएजी डॉ. नरेश मेहरोत्रा ने रोटरी क्लब के संस्थापक जॉन पॉल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अपने स्वागत भाषण में रोटरी काशीपुर के अध्यक्ष रो. अतुल असावा ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। देवेंद्र अग्रवाल ने रक्तदान की आवश्यकता बताते हुए इसकी उपयोगिता एवं लाभों को साझा किया। डॉ. नरेश मेहरोत्रा ने युवाओं से बढ़ चढ़ कर प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इसके पश्चात रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ जिसमें लगभग 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अंत में रोटरी कॉर्बेट की अध्यक्षा डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रो. सुरुचि सक्सेना, सुरेंद्र पाल, बीएस सेठी, टीएस सोढ़ी, सुभाष शर्मा, विकास अग्रवाल, प्रकाश कुलश्रेष्ठ, राजीव खरबंदा, मधुप मिश्रा, प्रतीक जिंदल आदि सदस्यों सहित केवल कुमार एवं पवन बक्शी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *