राज्यपाल ने गुरूद्वारा ननकाना साहिब में मत्था टेककर की राज्य की सुख समृद्धि की कामना
-मण्डी गेस्ट हाउस में अधिकारियांे की बैठक लेकर ली संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी

गुरूद्वारा ननकाना साहिब में माथा टेकने जाते राज्यपाल
काशीपुर। राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार काशीपुर पहुँचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा नानकाना साहिब में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृ(ि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत राज्यपाल ने काशीपुर मंडी अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व भारत सरकार की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रोल प्रेक्टिसस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जिस पर महामहिम राज्यपाल ने जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 6 प्रतिशत कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल संयोजन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती पर रोक लगाई गई है ताकि भू-जल स्तर को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा जनपद में सरकारी जमीनों में अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही ड्रग्स व साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। कई साइबर फ्रॉड व ड्रग्स अपराधियों को अभियान चलाकर जेल की सलाखों में डाला गया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने रूद्रपुर में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की सराहना की साथ ही उन्होंने 05 योजनाओं की सफलता की कहानी उपलब्ध कराने व प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन लिखित विवरण देने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी को दिये। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा. पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राईम निहारिका तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, गुरूद्वारा में बाबा सुरेन्द्र सिंह, बाबा गुरजन्त सिंह, बाबा हरि सिंह, बाबा लाखन सिंह व खालसा फांउडेशन सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Hello it’s me, I am also visiting this web page daily,
this web site is genuinely pleasant and the people are truly sharing
pleasant thoughts. xnxx