
काशीपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से विशाल रक्तदान जागरूकता बाइक रैली संचालक प्रवीन कुमार की देखरेख में निरंकारी भवन काशीपुर से शहर के मुख्य मार्गाे चीमा चौराहा, टांडा मोड़, महेशपुरा अली खां, किला से मेन बाजार से पुनः रतन टाकीज रोड से होते हुए सरकारी अस्पताल से होती हुई वापसी भवन पर ही संपन्न हुई। रैली का शुभारंभ करते हुए जोनल इंचार्ज राज कपूर जी ने निरंकारी मिशन के द्वारा इस प्रकार से किए जाने वाले सामाजिक जनकल्याण हेतु किये गये कार्यों का जिक्र किया। बाइक रैली में रक्तदान महादान, नर सेवा नारायण सेवा इत्यादि अनेकों संदेश लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करने के लिए दिए गए। जोनल इंचार्ज राज कपूर एवं राजेंद्र अरोड़ा, सह संचालिका मुन्नी चौधरी, शिक्षिका सुमिता खेड़ा, सहायक शिक्षिका रीटा द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर सीओ वंदना वर्मा का स्वागत किया गया। संत निरंकारी मंडल ब्रांच काशीपुर के द्वारा प्रशासन विभाग का एवं नगरवासियों का धन्यवाद किया गया। ज्ञात रहे 6 अगस्त रविवार को प्रात 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन पटेल नगर काशीपुर में लगाया जाएगा। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।