https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

यूपी में तेंदुआ के हमले में 12 साल की बच्ची की मौत

Spread the love


-ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल भाग गया
बहराइच।  यूपी के लखनऊ में कई दिनों तक दहशत फैलाने के बाद अब बहराइच में तेंदुए के हमले में एक लड़की की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में खटिकनपुरवा गांव में मायाराम की पुत्री सोनी (12) खेत में थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल भाग गया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन अधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बधावन ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। पिछले पांच दिनों में कतर्नियाघाट जंगल के मोतीपुर रेंज में तेंदुए के हमले में तीन बच्चों की मौत हुई है। बता दें कि लखनऊ से लेकर मथुरा तक में तेंदुए को बीते कुछ समय से देखा गया है। कई बार तो वह लोगों को घायल भी कर चुका है। इससे पहले लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में भी यह तेंदुआ देखा गया था। लखनऊ में लोगों के घरों के छतों तक आकर आतंक फैलाने वाले तेदुएं से कई दिनों तक लोग दहशत में रहे थे। वहीं, कल्याणपुर में 25 दिसंबर की रात को तेंदुआ खाली प्लॉट में देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने जाल लगाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे थे।  

One thought on “यूपी में तेंदुआ के हमले में 12 साल की बच्ची की मौत”

  1. You actually make it seem so easy with your presentation but I find this topic
    to be really something that I think I would never understand.
    It seems too complicated and very broad for me.
    I’m looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *