Aaj Ki Kiran

यदि प्रशासन स्वीकृति देता है तो जगह जगह बाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगीः शिवनंदन टांक

Spread the love

काशीपुर ! भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस- भीम) रजि० भारत की एक बैठक मोहल्ला महेशपुरा वाल्मीकि सभा पर संपन्न हुई ! बैठक का उद्देश्य 20 अक्टूबर 2021 को करुणा दिवस ( वाल्मीकि जयंती) कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ! इस मौके पर “भावाधस ” के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शिवनंदन टाक ने कहा कि आगामी 20 अक्टूबर 2021 को माता सीता के रक्षक लव कुश के शिक्षक रामायण के लिखने वाले सृष्टि कर्ता करुणा के सागर भगवान वाल्मीकि जी का करुणा दिवस है! ( वाल्मीकि जयंती) है ! श्री टाक ने बैठक मैं कहां की यदि प्रशासन स्वीकृति देता है ! तो जगह जगह बाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी! भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज हर वर्ष की भांति अपने अपने प्रदेश जिला व शहर में 19 अक्टूबर को सत्संग व 20 अक्टूबर को प्रभात फेरी एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन कर सकते हैं! वही भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला उधम सिंह नगर अध्यक्ष संजय ‘वैघनाथ ” काशीपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए सुधीर चौधरी का नाम प्रस्तुत किया! जिसे बैठक में उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए तालियों के साथ सुधीर चौधरी का स्वागत किया! महानगर सचिव के लिए सुशील कुमार ;व कोषाध्यक्ष सुमित कुमार को सर्व समिति से चुन लिया गया! नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने अपना पद स्वीकार करते हुए कहा है कि समाज ने जो जो जिम्मेदारी दी है! मैं उसे अच्छी तरह से निभाऊंगा ! बैठक में उपस्थित “संजय वैद्य “सुशील कुमार “चौधरी सुधीर कुमार वाल्मीकि” बाबूराम ” सोहनलाल ” सुमित कुमार ” चिंटू वाल्मीकि “राहुल वाल्मीकि” मोहित बाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे!

One thought on “यदि प्रशासन स्वीकृति देता है तो जगह जगह बाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगीः शिवनंदन टांक

  1. Slot tại 888slot – techsvalue.com có chế độ “im lặng hoàn toàn” – tắt mọi âm thanh, kể cả nhạc nền và hiệu ứng – phù hợp khi chơi ở nơi công cộng hoặc ban đêm. TONY03-11O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *